खरगोन जिले के महेश्वर में नर्मदा नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक आकाश केवट के मामला में मृतक के परिजन और केवट समाज के लोग एसपी ऑफिस पहुंचे। एसपी धर्मराज मीना को सुसाइड नोट के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। परिजनों ने 7 दिन बाद भी महेश्वर पुलिस के एफआईआर दर्ज नही करने का आरोप लगाया।