प्रेम प्रसंग में युवती को लेकर युवक फरार, पहाड़ी थाना पुलिस ने दिया जल्द बरामदगी का आश्वासन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में नवरात्रि के दौरान शादी से पहले प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का एक युवक युवती को अपने साथ लेकर फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पहाड़ी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें हरसंभव कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और युवती को 24 घंटे के अंदर सुरक्षित बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
पुलिस ने परिजनों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की बरामदगी और पुलिस कार्रवाई के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Karwi, Chitrakoot | Oct 6, 2026