सोहागपुर: जयसिंहनगर पुलिस ने 350 किलो गांजा व दो वाहन किए ज़ब्त, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
शहडोल रविवार को लगभग 12:00 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने जानकारी देते हुए बताया है कि जयसिंहनगर पुलिस ने 350 किलो गांजा एवं दो चार पहिया वाहन के अलावा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, यह कार्यवाही थाना क्षेत्र के जनकपुर मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर की गई है,मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है,आइए जाने क्या कहा उन्होंने।