हज़ारीबाग: लाल आतंक से मिली आज़ादी, नक्सल प्रभावित इलाकों में लौटी रौनक
हजारीबाग के नक्सल प्रभावित इलाके अब सुरक्षित और सैलानियों के लिए खुल गए हैं। पुलिस और प्रशासन की प्रभावी रणनीति के बाद लोग परिवार और मित्रों के साथ बेखौफ पिकनिक का आनंद ले रहे हैं।एसपी अंजनी अंजान ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देना प्राथमिकता है। लाल आतंक से मुक्त यह इलाका अब विकास और खुशियों की नई पहचान बन रहा है।