हज़ारीबाग: राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर का हजारीबाग दौरा संपन्न, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का एक दिवसीय हजारीबाग दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने तीन प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध जैसे अहम मुद्दों पर पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और छात्राओं से संवाद किया। आयोग ने बताया कि देशभर के 800 जिलों में लोकल कमेटी और आंतरिक शिकायत समिति को प्रशिक्षण दिया जाएगा।