हरदोई: छट पूजा को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली के लिए 40 बसें चलाईं, यात्रियों की भारी भीड़
Hardoi, Hardoi | Oct 26, 2025 हरदोई डिपो में 335 बसें संचालित हो रहीं हैं इनमें से 40 बसें दिल्ली के लिए चलाई जा रहीं हैं।केंद्र प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि बसें समय से संचालित हों इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि AC बसों का संचालन भी हो रहा है जो सुबह 10 बजे, साढ़े 6 बजे शाम और फिर रात दस बजे दिल्ली के लिए रवाना हो रहीं हैं।