हरदोई: राभा गांव में चारपाई पर सो रही महिला को सांप ने डसा, महिला ने सांप को पकड़ा, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Oct 26, 2025 पिहानी कोतवाली क्षेत्र के राभा गांव निवासी पप्पू की पत्नी सुनीता शनिवार की रात में चारपाई पर घर के अंदर छप्पर के नीचे सो रही थी अचानक सांप ने सुनीता को डस लिया। इसके बाद महिला ने उसी सांप को पकड़ लिया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए हरदोई के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे यहां पर आज सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया