कुंडम: तिलसानी मोड़ पर बाइक की टक्कर से मानेगांव का युवक गंभीर रूप से घायल
रफ्तार का जूनून सड़कों पर किस कदर मासूम जिंदगियों के लिए काल बन रहा है, इसकी एक बानगी आज तिलसानी मोड़ पर देखने को मिली। यहाँ एक बेलगाम और तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रहे मानेगांव निवासी विजय कुमार की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि विजय कुमार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के