विदिशा नगर: कीटनाशक व्यापारी देशव्यापी हड़ताल में शामिल, दुकानें बंद, माधवगंज से बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट की ओर रवाना
देशभर के कीटनाशक विक्रेता शासन के कुछ नियमों और व्यापारियों पर होने वाली एक तरफा कार्यवाही से नाराज होकर हड़ताल पर हैं, पूरे देश के व्यापारी अपना व्यापार बंद कर आंदोलन कर रहे हैं।बताया गया कि महाराष्ट्र में पिछले कई दिनो से अनिश्चितकालीन हड़ताल कीटनाशक व्यापारियों द्वारा की जा रही है। उनके समर्थन और कई अन्य मामलों को हल करने के लिए यह देशव्यापी हड़ताल की गई।