शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में गरजे नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बोले- चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली, संविधान की उड़ रही धज्जियां
शाहजहांपुर।पहुंचे पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। वह कुंवर जयेश प्रसाद के आवास पर आयोजित पीडीए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक बैठक में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए चुनाव आयोग को भाजपा की “कठपुतली” बताया।