शिवपुरी नगर: शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SDOP संजय चतुर्वेदी और प्रशांत शर्मा का तबादला, सचिन धुर्वे होंगे नए SDOP
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी नवीनतम तबादला सूची में शिवपुरी जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं। जारी किए गए आदेशों के अनुसार, शिवपुरी में एस.डी.ओ.पी. के पद पर कार्यरत संजय चतुर्वेदी का स्थानांतरण करते हुए उन्हें गुना स्थित 26वीं वाहिनी विसबल में सहायक सेनानी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।