कांके: पंडरा में मतगणना स्थल पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
Kanke, Ranchi | Nov 23, 2024 पंडरा स्थित मतगणना स्थल पर शनिवार शाम करीब चार बजे इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और जीत की बधाई दी। इस दौरान पंडरा स्थित मतगणना स्थल पर काफी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।