कांके: रांची में कांग्रेस भवन में इंडिया गठबंधन की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
Kanke, Ranchi | Nov 23, 2024 रांची स्थित कांग्रेस भवन में दोपहर करीब दो बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन की जीत पर जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रांची स्थित कांग्रेस भवन में मौजूद रहे। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम में इंडिया गठबंधन बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।