बहराइच: रामगांव थाना क्षेत्र में कूड़ा जलाते समय बुजुर्ग को लगी आग, हालत गंभीर
बहराइच के भगड़िया गांव निवासी एक बुजुर्ग कूड़ा जलाते समय हादसे का शिकार हो गए। उनकी कपड़े में आग लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहा बुजुर्ग का इलाज जारी है। बुजुर्ग अपनी बेटी के घर घूमने आए थे।