कोंडागांव: कोंडागांव जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 12,123 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 4.06 करोड़ रुपये का अवार्ड पारित
जिला न्यायालय परिसर कोंडागांव में आज शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में 12,123 प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण करते हुए कुल 4,06,67,607 रुपये का अवार्ड पारित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष किरण चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। साल 2026 के पहले नेश