फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला मीरखपुर किल्लेश्वर मंदिर के समीप रविवार को दिन में करीब 2:00 बजे शौच क्रिया के लिए गए दिव्यांग कल्लू सोनकर को कुछ लोग अपशब्द बोलने लगे। जब दिव्यांग ने अपशब्द बोलने का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। इस मामले में कल्लू सोनकर की पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस से शिकायत किया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।