मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में पीपा पुल धंसने से नाराज नगर विधायक का वीडियो हुआ वायरल, क्या बात है, बनते देर नहीं और बिगड़ते देर नहीं
विंध्याचल में पीपा पुल धंसने से नाराज नगर विधायक ने फोन लगाकर पीपा पुल बनवाने वाले को जमकर फटकार लगाई। कहा कि क्या बात है पीपा पुल बनते देर नहीं और बिगड़ते देर नहीं। श्रद्धालु वापस लौट रहे हैं पाप किसको लगेगा। नगर विधायक होने के नाते मुझे भी पाप लगेगा और आपको तो लगेगा ही। इसलिए जल्द से जल्द पीपा पुल बनवाइए।