सीतापुर: बीते 24 घंटे से बिजली न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने सड़क पर लगाया जाम, बिजली विभाग के खिलाफ हुआ प्रदर्शन
सीतापुर नगर क्षेत्र में बीते 24 घंटे से बिजली न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को आए आंधी तूफान के बाद बिजली निर्दरत हो गई मंगलवार की रात तक लोगों को बिजली देखने को भी नहीं मिली पावर हाउस में कोई बात करने को तैयार नहीं था अधिकारियों ने फोन नंबर बंद कर लिए थे जिसके चलते लोगों में काफी आक्रोश देखा गया था।