इटावा: जीआरपी पुलिस ने महिला को चोरी के मामले में किया गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद
Etawah, Etawah | May 8, 2026 जीआरपी पुलिस ने चोरी के मामले में एक महिला को सोने चांदी के जेवरात नगदी समेत गिरफ्तार किया है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने जानकारी बताया कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले की रहने वाली महिला राजेंद्री देवी को 1 मंगलसूत्र,1 जोड़ी कान के कुंडल,1 कमर कंधनी,3 अंगूठी,2 मोबाइल, 11,500 रुपए नगद बरामद कर जांच में जुटी हुई है।