महोबा: झारखंड धाम की धसान नदी में बेटे को बचाने में डूबे सरकारी शिक्षक, भाई ने बचाने कूदा तो दोनों की हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Jun 8, 2026 झारखंड धाम स्थित धसान नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों में नेपुरा विद्यालय के सरकारी शिक्षक जितेंद्र और उनका छोटा भाई विपिन शामिल हैं। बताया गया कि नदी में नहाते समय बेटे को बचाने के प्रयास में जितेंद्र डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए राजा भी नदी में कूद गया, लेकिन दोनों गहरे पानी में समा गए। राजा पुलिस भर्ती परीक्षा देने महोबा आया था।