मोहनलालगंज: शादी टूटने के तनाव में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की
लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में इंदिरा नहर रेलवे पुल के पास 25 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शव की पहचान भटवारा निवासी दयाराम उर्फ सुशान के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार उसकी शादी पिछले महीने तय हुई थी, लेकिन रिश्ता टूटने के बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।