बिदुपुर: बिदुपुर थाना क्षेत्र में गणिनाथ घाट पर मवेशी चराने जा रहे बालक की नदी में डूबने से हुई मौत
बिदुपुर थाना क्षेत्र के गणिनाथ घाट पर मवेशी चराने जा रहे बालक के नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से घंटों करी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान स्थानीय सूर्यकांत कुमार के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।