फतुहा: जेठूली में जल जमाव पर विधायक डॉ. रामानंद यादव ने विधानसभा में सवाल उठाया
Fatwah, Patna | Feb 13, 2026 जेठुली स्थित संत जोसेफ कॉन्वेंट के पास जल जमाव को लेकर स्थानीय विधायक डॉ रामानंद यादव ने विधानसभा में प्रश्नांकित किया है। उन्होंने कहा कि करीब एक वर्ष एक किलोमीटर तक हमेशा जल जमाव रहता है। जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विभाग द्वारा ने जवाब दिया है कि दीदारगंज से करजान तक सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही समस्या का समाधान होगा।