फतुहा: फतुहा प्रखंड के जमुनापुर गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चुराया
Fatwah, Patna | Feb 13, 2026 फतुहा प्रखंड के जमुनापुर गांव में घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया है। ग्रामीणों ने गुरुवार की रात्रि घर मालिक संजीव कुमार को ताला टूटे होने की सूचना दिया है। संजीव कुमार ने घर पहुंचकर देखा कि घर के ताले टूटे हुए व सामान बिखरा हुआ है। गहने,नगदी व कीमती सामान करीब चार लाख रुपए का गायब है। अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है।