सिंगरौली: देवरी गांव के काचन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत, गोताखोरों ने शव किया बरामद
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार चौकी अंतर्गत देवरी गांव में शनिवार की शाम 4 बजे दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में नहाते समय गहरे पानी में एक युवक चला गया जिससे डूबने से युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।