पीलीबंगा: मानकथेड़ी गांव में ट्रैक्टर के लेनदेन को लेकर एक युवक के साथ हुई धोखाधड़ी, पुलिस थाने में इस्तगासे के आधार पर केस दर्ज
मानकथेड़ी गांव में ट्रैक्टर के लेनदेन को लेकर एक युवक के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला पीलीबंगा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज शनिवार को बताया कि श्री राम निवासी मानक थेड़ी ने आरोप लगाया कि आरोपी चंद्रभान, मनप्रीत तथा सतपाल ने ट्रैक्टर के लेनदेन के नाम को लेकर परिवादी के साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।