मोहनपुर: चांनन थाना क्षेत्र के टेवाल गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
चांनन थाना क्षेत्र के टेवाल गांव के समीप रविवार दोपहर 2:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया। इस संबंध में गोवर्धन गांव निवासी शत्रु दास ने बताया कि वह अपने घर से निकल कर जा रहा था तभी अचानक अज्ञात वाहन ने धक्का दे दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।