खिरकिया: सिराली में घर के बाहर खड़ी दो बाइकों में आग लगाई, अज्ञात लोगों पर संदेह, थाने में शिकायत दर्ज
Khirkiya, Harda | May 19, 2026 सिराली के किसानी मोहल्ला में देर रात घर के बाहर खड़ी दो बाइक में आग लगाने की घटना सामने आई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार, कान्हा अग्रवाल के घर के सामने खड़ी दोनों बाइक अचानक जलती हुई दिखाई दीं। आग लगने की सूचना मिलते ही परिवार और पड़ोसियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया।