नवाबगंज: बाराबंकी में आंधी-तूफान के बाद बेमौसम बारिश, किसानों को फसल नुकसान की आशंका
बाराबंकी जिले के हरख विकासखंड क्षेत्र में मंगलवार सुबह 8 बजे से लगातार दूसरे दिन भी बेमौसम बारिश हुई। आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।लगातार दूसरे दिन भी हो रही इस बेमौसम बरसात से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। मेंथा,टमाटर,केला किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।