अम्बाला: राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा - विपक्ष अब जनता से वायदे कर रहा, सत्ता में रहते उनको नहीं आई जनता की याद
Ambala, Ambala | Apr 10, 2024 आज राज्यमंत्री असीम गोयल अपनी विधानसभा के कई गांवों में गए और विपक्षी दलों को जमकर निशाने पर लिया। असीम गोयल ने कहा कि आज कांग्रेस के लोग अपने साथ झूठ का एक ट्रक लेकर चलते हैं। विपक्षी आज जनता को चुनावी वायदे कर रहे हैं जबकि सत्ता में रहते विपक्षी पार्टियों को जनता की याद नहीं आई।