अम्बाला: रेल रोको आंदोलन को लेकर किसान यूनियन ने 16 अप्रैल तक का समय प्रशासन को दिया, 17 को करेंगे रेल का चक्का जाम
Ambala, Ambala | Apr 9, 2024 रेल रोको आंदोलन को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा है कि गिरफ्तार किए गए किसानों को लेकर हरियाणा और पंजाब के प्रशासन के साथ दो दिन बातचीत हुई। अधिकारियों ने 16 अप्रैल तक का समय मांगा है। अगर उसके बाद भी उनके साथी रिहा नहीं हुए तो 17 अप्रैल को रेल का चक्का जाम कर दिया जाएगा।