चम्पावत: ललुवापानी क्षेत्र में जाकर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को किया नष्ट
चंपावत जिला मुख्यालय के ललुवापानी क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से उगाई गई बड़ी मात्रा में भांग की खेती को नष्ट किया है। साथी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरुक कर भांग की खेती न करने की अपील की है। उपनिरीक्षक ललित पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ललुवापानी, पुनावे क्षेत्र में जाकर यह कार्रवाई की है।