मेरठ: भाजपा नेताओं ने सीओ,थानेदार पर अभद्रता का आरोप लगा घेरा SSP ऑफिस,दोनो पर कार्रवाई की मांग
Meerut, Meerut | Jul 15, 2024 रविवार की रात भाजपा युवा मोर्चा के मंडल मंत्री अभय पांडे को चेकिंग के दौरान सीओ नवीन शुक्ला ने गंगानगर स्थित डिवाइडर रोड पर रोक लिया था। बाइक पर सही नंबर नहीं होने की वजह से उनका चालान किया किया जा रहा था। अभय पांडे ने मामले की जानकारी महानगर महामंत्री नेमू पंडित को दी।नेमू पंडित मौके पर पहुँच गए।