उज्जैन शहर: बंगाली कॉलोनी में युवती से मिलने आए बैतूल के बॉयफ्रेंड ने खुद को गोली मारी, मौत, पुलिस जांच में जुटी
उज्जैन में शनिवार को एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के जीजा के घर पर खुद को गोली मार ली। सीने में गोली लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। मौत से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी का है।मृतक की पहचान निखिल आहके के रूप में हुई है, जो सारणी (जिला बैतूल) का रहने वाला था। निखिल का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।