छोटीसादड़ी: छोटी सादड़ी में विधायक श्रीचंद कृपलानी ने विकास कार्यों की सौगात दी, CCTV और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का किया लोकार्पण
छोटीसादड़ी। क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी ने सोमवार को छोटीसादड़ी दौरे के दौरान नगरवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने नगर पालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर में भाग लेकर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण भी किया गया। विधायक कृपलानी ने नगर पाल