राजगढ़: गांव डिंगली में बिना नोटिस खेत की तारबंदी और मकान तोड़ने का आरोप, पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
Rajgarh, Churu | Jun 5, 2026 हमीरवास थाने के गांव डिंगली निवासी लिछमा पत्नी स्वर्गीय राजेन्द्र जाट ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं कुछ ग्रामीणों पर बिना सूचना खेत में घुसकर तारबंदी उखाड़ने, मकान तोड़ने तथा फसल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग को लेकर हमीरवास थाने में शिकायत दी है।शिकायत में पीड़ित महिला लिछमा ने बताया कि डिंगली की रोही में कृषि भूमि पर कार्यवाही की है।