Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image

द्वारकाप्रसाद सूर्यकला लखोटिया बालिका आदर्श विद्या मंदिर में हवन-पूजन कार्यक्रम संपन्न, प्रधानाचार्या ने ग्रहण किया कार्यभार चूरू, 17 जून। विद्या भारती संस्थान जयपुर से संबद्ध एवं आदर्श शिक्षण संस्थान, चूरू द्वारा संचालित नवीन विद्यालय द्वारकाप्रसाद सूर्यकला लखोटिया बालिका आदर्श विद्या मंदिर, मोचीवाड़ा, केनरा बैंक के पास, चूरू में आज वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन एवं पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के शुभारंभ एवं सफल संचालन हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदर्श शिक्षण संस्थान, चूरू के व्यवस्थापक सुरेश कुमार सैनी तथा विद्यालय संरक्षक डॉ. लक्ष्मीनारायण आर्य एवं उनकी धर्मपत्नी ने यजमान की भूमिका निभाते हुए यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की उन्नति, छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा समाज में संस्कारयुक्त शिक्षा के प्रसार की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम में संकुल प्रमुख किशनलाल सैनी ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए नवीन विद्यालय की स्थापना के उद्देश्य, भावी योजनाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्या भारती की शिक्षा पद्धति विद्यार्थियों के पंचकोशीय विकास एवं संस्कार निर्माण पर आधारित है, जिसके माध्यम से बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं राष्ट्रनिष्ठ शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय की नवीन प्रधानाचार्या के रूप में सुनीता शर्मा को विधिवत कार्यभार ग्रहण करवाया गया। उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं विद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के सफल संचालन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में स्थानीय समिति के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, मंगलचंद सैनी, चुन्नीलाल चौहान, निरंजन वर्मा, मुकेश प्रजापत, जगदीश नायक, सरिता शर्मा, सुनीता शर्मा, सुमन शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी अतिथियों ने नवीन विद्यालय की स्थापना को क्षेत्र की बालिकाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #churu #आदर्श_विद्या_मंदिर #newschool #EducationForAll #ChuruNews

Churu, Churu | Jun 17, 2026