🔳राष्ट्रीय खेल दिवस पर कटनी में खेल गतिविधियों और सम्मान समारोह का आयोजन
🔳विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक हुए सम्मानित
🔳कटनी - संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में ‘‘खेलेगा भारत जीतेगा भारत’’ तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जिले में ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस 2026’’ का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को माधवनगर इंडोर हॉल खेल मैदान में विभिन्न खेल गतिविधियों एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पैरा एथलीट पावरलिफ्टिंग श्री शुभम चक्रवर्ती तथा विशिष्ट अतिथि जे.के. सीमेंट कटनी के यूनिट हेड श्री प्रवीण सिंह उपस्थित रहे।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती सुनीता यादव ने बताया कि खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों श्री अशोक राव, श्री आलोक जोसफ, श्री प्रताप निषाद, श्री अनुराग फिटनेस ट्रेनर, सुश्री वृन्द्रा खरडा एवं श्री लखन लाल साहू (योग संघ) सहित अन्य खेल प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वॉलीबाल, योग एवं रस्साकसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। वॉलीबाल के बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय आर्डिनेंस कटनी एवं ग्राम छहरी के बीच मैत्री मैच हुआ, जिसमें केंद्रीय विद्यालय आर्डिनेंस कटनी विजेता रहा। रस्साकसी के बालिका वर्ग में कैमोर ने प्रथम तथा केंद्रीय विद्यालय एनकेजे कटनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय आर्डिनेंस कटनी प्रथम एवं ग्राम छहरी द्वितीय रहा।
विजेता खिलाड़ियों को क्रीड़ा भारती कटनी के श्री विजय गुप्ता द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व अभियान के तहत खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर अंतर्गत आर्डिनेंस खेल मैदान में रिले दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। बालक वर्ग में धर्मेन्द्र कुमार, हिमांशू कुमार, रावेन्द्र कोरी एवं दिलीप पटेल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में काजल सेन, अंशिका यादव, सोनम निषाद एवं रागिनी वंशकार की टीम प्रथम रही।
*30 अगस्त को साइकिल रैली*
राष्ट्रीय खेल दिवस के तीन दिवसीय आयोजन के क्रम में 30 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे से फारेस्टर खेल मैदान से साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के अधिक से अधिक खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों से साइकिल रैली में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Aug 29, 2026