मांट: आंधी और तूफान से कस्बा मांट के जय श्री राम मार्केट में चार बिजली खंभे और एक पेड़ टूट गया, आवागमन बंद
Mat, Mathura | May 29, 2026 गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद तक रुक रुक कर आये आंधी तूफ़ान ने मांट क्षेत्र में तबाही मचा दी, कस्बा मांट के जय श्री राम मार्केट में चार बिजली के खम्बे और एक विशालकाय पेड़ टूटने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया, वहीं कई दुकानों के टिन शेड टूट गए, बारहमासी चौराहे पर पेड़ गिरने व तार टूट जाने से आवगमन वाधित हो रहा है, नसीटी रोड पर भी कई बिजली पोल टूटने की सूचना है,