रामगढ़ शेखावटी: बाईपास तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने अवैध डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सीकर जिले की रामगढ़ शेखावाटी पुलिस ने आज बाइपास तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा चुरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बाबूलाल के पास से पुलिस ने 770 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। रामगढ़ शेखावाटी पुलिस अब गिरफ्त में आए हुए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।