रामगढ़ शेखावटी: ढांढन स्थित सती मंदिर में भजन संध्या का हुआ आयोजन कलाकारों ने दी भजनों की सुंदर प्रस्तुति
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के ढांढन स्थित सती मंदिर में आज भजन संध्या कार्यक्रम का आज आयोजन किया गया।ढांढन स्थित सती मंदिर के 18 वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित इस भजन संध्या में बाहर से आए हुए कलाकारों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। सती मंदिर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।