रामगढ़ शेखावटी: दो जांटी बालाजी मंदिर में महिला फाग उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्थानीय भजन मंडली ने दी भजनों की सुंदर प्रस्तुति
दो जांटीबालाजी मंदिर में शनिवार को महिला फाग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस महिला फाग उत्सव कार्यक्रम में स्थानीय भजन मंडली के कलाकारों द्वारा भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई ।दो जांटी बालाजी मंदिर में आयोजित हुए इस महिला फाग उत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया।