रामगढ़ शेखावटी: शीतला माता मंदिर में दिन भर रही श्रद्धालुओं की भीड़, शीतला अष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे मंदिर
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के शीतला माता मंदिर में आज दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही ।शीतला अष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शीतला माता की पूजा कर उन्हें बासे पकवानों का भोग लगाया। शीतला अष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या भी महिलाएं भी मंदिर पहुंची और माता शीतला के दर्शन किए।