रामगढ़ शेखावटी: ठिमोली गांव में बुजुर्ग ने पत्नी और बेटों पर लगाया मारपीट कर 2 लाख रुपये लेने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के ठीमोली गांव में एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी और दो बेटों पर मारपीट कर दो लाख रुपए लेने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि वह 2 लाख रुपए किसी कर्जदार को देने के लिए लाया था। रामगढ़ शेखावाटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।