जलालाबाद: जलालाबाद में विकासखंड मुख्यालय पर पंचायत सेक्रेटरी और पंचायत सहायक के बीच 17 माह के बकाया वेतन की मांग पर हुई मारपीट
शाहजहांपुर जनपद विकासखंड मुख्यालय जलालाबाद में ग्राम जिग्नहारा के पंचायत सहायक अमित कुमार यादव ने अपने 17 माह के बकाया वेतन की मांग की बीते दिन दोपहर बाद 4:30 बजे की थी .जिस पर पंचायत सेक्रेटरी विवेक शील पाल भड़क गया और उसने अपनी रिवॉल्वर पंचायत सहायक पर तन दी इसी पर दोनों में हाथा पाई हो गई और लोगों ने पंचायत सेक्रेटरी को थप्पड़ों से पीट दिया।