लातेहार: पीएम जनमन व धरती आबा अभियान की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश
लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रधानमंत्री जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA), जेटीडीएस, कल्याण विभाग एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त ने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए सभी योजनाओं का लाभ समय पर लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।