शामली: थानाभवन पुलिस ने अवैध देशी शराब के पव्वों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | May 26, 2026 थानाभवन थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अजयपाल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। आरोपी के कब्जे से 24 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अंकुर बताया, जो थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी का रहने वाला है।