छतरपुर (मध्य प्रदेश) में भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जे सिंघी अपने दौरे के दौरान स्थानीय व्यापारी संगठनों से शुक्रवार की दोपहर 2 बजे रूबरू हुए। इस अवसर पर आयोजित बैठक में उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों और विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।