टीकमगढ़: गांधी चौराहा: अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: उज्जैन जमीन घोटाले पर सीएम को घेरा
टीकमगढ़ में शनिवार शाम कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में प्रदर्शन किया। गांधी चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुतला जलाना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने उसे छीन लिया। जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।