पनागर: मासूमों की जलसमाधि: स्कूल से लौटते वक्त नाले में डूबे 5 साल के दो बच्चे, आदिवासी बहुल गांव शिल्पपूरी में पसरा मातम
बरेला थाना क्षेत्र के ग्राम शिल्पपुरी में दिल दहला देने वाली एक दुर्घटना सामने आई है, जहाँ आंगनवाड़ी की छुट्टी के बाद खेल-खेल में बरसाती नाले के पास पहुँचे दो 5 वर्षीय मासूम साहिल और रोमित की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार वरकडे के अनुसार, दोनों बच्चे घर लौटते समय रास्ते में स्थित नाले की ओर चले गए थे, जहाँ नहाने या खेलने के